छतीसगढ़बिलासपुर

ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत, आठवीं की छात्रा से कर रहा था अश्लील हरकत और छेड़छाड़…

Bilaspur News: ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत, आठवीं की छात्रा से कर रहा था अश्लील हरकत और छेड़छाड़...

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में पुलिस ने एक बेशर्म ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पढ़ने आई छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता था। आरोपी पिछले एक सालों से पीडिता बालिका को परेशान कर रहा था। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा लोक-लाज के डर से इसकी शिकायत नही की थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद कोनी थाना में अपराध दर्ज कराया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, 30 नवम्बर को पीड़िता ने कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की जो कक्षा 8 वीं की छात्रा है और ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक श्रवण कुमार यादव के द्वारा करीब 1 वर्ष से अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ कर रहा था। घर वाले को बताने पर जान से मारने की धमकी आरोपी ने दी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है।

आरोपी

श्रवण कुमार यादव 39 साल निवासी बरहवांटोला महाराजगंज धुंधली (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम रिवर व्यू कॉलोनी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!