मनोरंजन

ब्रेकअप के बीच दोनों का यूं साथ नजर आना फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं 

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- कई दिनों से बाॅलीवुड के स्टनिंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब सलमान खान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी में दोनों साथ नजर आए हैं। आयोजित पार्टी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कियारा पोज देती हुई नजर आ रही है।

उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे है। दोनों से पैपराजी ने साथ में पोज देने की रिक्वेस्ट भी की लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और पार्टी से चले गए। पार्टी से सामने आए वीडियो में कियारा आडवाणी क्रीम कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ब्लैक कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे।

साथ नजर आए सिद्धार्थ और कियारा

ईद पार्टी के वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा ने पैपराजी को पोज देते हुए सिद्धार्थ को हाय भी किया तो उन्होंने कियारा को मुस्कुराते हुए रिप्लाय किया। वहीं पोज देते हुए कियारा सिद्धार्थ का इंतजार कर रहीं थी। सिद्धार्थ के आते ही दोनो वहां से चले गए। दोनो को साथ में पोज देने के लिए पैपराजी ने रिक्वेस्ट भी की लेकिन उन्होंने इस बात को इग्नोर कर दिया। हालांकि कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली बात नहीं की है लेकिन कई बार उन्हें साथ में देखा गया है।

सिद्धार्थ ने पोस्ट की थी फोटो

कुछ समय पहले सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि ‘फिलिंग गुड इज द न्यू लुकिंग गुड’। कियारा ने इन तस्वीरों को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं सिद्धार्थ और कियारा की वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ जल्द ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से ओ़़टीटी डेब्यू करने वाले है।

इसके साथ ही सिद्धार्थ के पास ‘योद्धा’, ‘मिशन मजनू’ और ‘थैंक गॉड’ फिल्में भी हैं। वहीं कियारा इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके बाद कियारा ‘जुग जुग जीयो’ में दिखाई देंगी। साथ ही कियारा ‘गोविंदा नाम मेरा’ में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!