लोरमीछत्तीसगढ

धान कोचियों के खिलाफ एसडीएम की बड़ी कारवाई

लोरमी न्यूज़ धमाका /// लोरमी एसडीएम ने धान खरीदी केंद्र में कोचियों के धान से भरी गाड़ी की छापेमारी की है.एसडीएम मेनका प्रधान ने डिंडौरी और खुड़िया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पांच गाड़ी समेत 440 बोरा धान जब्त किया है. अलग-अलग वाहनों से अवैध धान की जब्ती की गई है.

सभी गाड़ियों को खुड़िया पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है. राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 13 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 5 लाख 53 हजार 612 किसानों से 19 लाख 24 हजार 794 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है.

किसानों से 2479 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है. अब तक 5 लाख 78 हजार 921 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है. उपार्जन केन्द्रों से मिलरों ने 3,32,247 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है. प्रदेश में अब तक कुल 1985 मिलर्स ने पंजीयन कराया है.

ALSO READ : ममता बनर्जी का भाजपा पर तंज, कहा- मैं ब्राह्मण हूँ लेकिन मुझे बीजेपी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!