छतीसगढ़लोरमी

सड़क पर पड़ी मिली महापुरुषों की तस्वीर: शिक्षा विभाग ने की शिकायत, एसडीएम बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

great mens picture

लोरमी न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के लोरमी से देश के महापुरुषों की तस्वीरों को फेंकने का मामला सामने आया है। यहां के ग्राम साल्हेघोरी पथरी के बीच मुख्य मार्ग में कई महापुरुषों की तस्वीरें मिली है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने थाने में लिखित शिकायत किया है। वहीं मामले में एसडीएम अजीत पुजारी ने टीम गठित कर जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, डिंडौरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरी और साल्हेघोरी के बीच में महापुरुषों की तस्वीर सड़क पर मिली है। जिसमें प्रधानमंत्री सहित छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, बाबा साहेब अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, रानीदुर्गावती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर शामिल है। जिन तस्वीरों को स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदान किया था वह अब सड़क पर पड़ा मिला है।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- एसडीएम
देश के महापुरुषों की तस्वीरों का सड़क पर लावारिस हालत में मिलना अपमान ही नहीं बल्कि उनके गौरव को गहरा आघात पहुंचाने वाला है। वहीं इस मामले में लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि, ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हुई है, शिक्षा विभाग का यह पूरा मामला है। विभाग ने टीम गठित कर जांच की जा रही है। शाम तक मामले की रिपोर्ट सामने आ जाएगी। एसडीएम ने आगे कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!