छतीसगढ़लोरमी

पिकअप ने पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत 

Deceased Police Constable

लोरमी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के लोरमी में दशहरे की रात एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस कांस्टेबल को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र के बोड़तरा गांव में हुई। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आपको बता दें कि, मृतक कांस्टेबल प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे। हादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे। इसी बीच रात तकरीबन 9 बजाकर 36 मिनट के करीब अचानक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से आकर उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मौके से फरार हुआ वाहन चालक 

घटना की सूचना पाकर पहुंचे चिल्फी थाना पुलिस ने कांस्टेबल प्रशांत मसीह के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोरमी रवाना कर दिया है। वहीं घटना के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!