विदेश

अमेरिका में मास्क पहनने में ढील देने पर विचार कर रहे हैं स्कूल

अगर संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज होती रही तो मास्क संबंधी आदेश में अक्टूबर के अंत तक छूट दी जा सकती है। अटलांटा में एक अधिकारी ने कहा कि वह स्कूलों में मास्क पहनने की आवश्यकता में छूट देने पर विचार करेंगे। 

अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर कुछ स्कूल अपने यहां मास्क संबंधी नियमों में छूट देने पर विचार कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ सप्ताह में बढ़ते मौत के मामले, कुछ ग्रामीण अस्पतालों के दबाव में होने के संकेत और करीब आती ठंड ने उन्हें दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है। सितंबर के मध्य में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए थे लेकिन उसके बाद से मामलों में कमी आ रही है। अमेरिका में हर दिन औसतन 73,000 मामले आ रहे हैं जो 13 सितंबर को आए 1,73,000 मामलों से कम हैं और अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों की संख्या सितंबर के बाद से आधी रह गयी है। अगर संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज होती रही तो फ्लोरिडा में मियामी-डेड काउंटी में मास्क संबंधी आदेश में अक्टूबर के अंत तक छूट दी जा सकती है। नजदीक की ब्रोवार्ड काउंटी मंगलवार को इसमें छूट देने पर चर्चा करेगी।अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर कुछ स्कूल अपने यहां मास्क संबंधी नियमों में छूट देने पर विचार कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ सप्ताह में बढ़ते मौत के मामले, कुछ ग्रामीण अस्पतालों के दबाव में होने के संकेत और करीब आती ठंड ने उन्हें दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है। सितंबर के मध्य में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए थे लेकिन उसके बाद से मामलों में कमी आ रही है। अमेरिका में मास्क पहनने की अनिवार्यता में छूट के साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के प्रभावशाली कोविड-19 पूर्वानुमान मॉडल ने नवंबर में संक्रमण बढ़ने और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!