रायगढ़छत्तीसगढ

उपभोक्ता फोरम ने सहारा इंडिया को 6 लाख 79 हजार 200 रुपए का हर्जाना देने का दिया आदेश

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले में सहारा इंडिया परिवार के कुछ निवेशक परेशान हैं। कई मामलों पर उपभोक्ता फोरम पहले सुनवाई और फैसले कर चुका है। मंगलवार को उपभोक्ता फोरम ने सहारा से जुड़े 7 मामलों पर एक साथ सुनवाई की। फोरम ने सहारा इंडिया को 6 लाख 79 हजार 200 रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया।निश्चित समय पर पैसा जमा करने के लिए कहा है। हटरी चौक के मित्तल परिवार ने योगेश, उमेश, दिनेश, बजरंग मित्तल सहित अन्य परिवार के सदस्यों ने सहारा इंडिया में 2012 में अलग-अलग स्कीम में निवेश किया था । 6 वर्षों के बाद 2018 में वह पॉलिसी मैच्योर हुई। कंपनी ने छह वर्ष में राशि चार गुना करने की बात कही थी।2018 में जब रिलिज हुई राशि को भुगतान करने की बारी आई तो कंपनी ने मेच्योरिटी राशि नहीं दी। कंपनी को कानूनी नोटिस जारी करने के बाद उपभोक्ता फोरम ने अलग-अलग मामला दर्ज किया था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!