भिलाईछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में सर्व गुजराती समाज का किया आयोजन  

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- गुजराती समाज भवन सेक्टर-4 भिलाई में सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम सर्व गुजराती समाज के संरक्षक सदस्य स्व रजनी भाई दवे एवं आजीवन सदस्य स्व विनोद भाई चावड़ा को श्रद्घांजलि अर्पित कर की गई। इस बैठक में प्रदेश स्तर पर की जाने वाली कार्य एवं उनकी योजनाओं पर चर्चा की गई । साथ ही उपस्थित वरिष्टजनों एवं अन्य सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कश्मीरी हिन्दुओं के सत्य को उजागर करती द कश्मीर फाइल्स फिल्म को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी क्षेत्रीय स्तर पर लोगों को चैरिटी के माध्यम से दिखाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ ने कहा कि सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्ना क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। हमारी समिति के लिए समाज शब्द की परिभाषा स-समस्त, मा-मानव, ज-जन की सेवा है। इस परिभाषा का अनुसरण करते हुए ही हम समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता हेतु सदैव कर्मठ, समर्पित एवं प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि समाज देश का अहम हिस्सा है। समाज का विकास देश का विकास है समाज का पतन देश का पतन है।

समाज समस्याओं के समाधान के प्रति प्रयासरत

सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ हमेशा जनता एवं समाज संबंधी समस्याओं के समाधान के प्रति प्रयासरत रहती है। सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और समाजहित में कार्य करते हुए सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा की ओर अग्रसर करने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगे। साथ ही प्रीतेश गांधी ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर अपनी राय देते हुए कहा कि द कश्मीर फाइल्स एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म है जो हर भारतीय को अवश्य देखनी चाहिए। 32 वर्ष पूर्व के इतिहास को बताती हुई यह देश की पहली ऐसी ़फिल्म के रूप में उभर रही है जिसे स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान प्राप्त है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!