न्यूज़ धमाका :- रोहित शर्मा टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत लगातार जीत हासिल कर रहा है। रोहित तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन गए हैं। इस बीच टीम इंडिया के नए कप्तान ने नई कार खरीदी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने Lamborghini Urus खरीदी है। इस नई गाड़ी की कीमत 3.10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
ब्लू एलिओस शैड से लैस कार
रिपोर्ट्स के अनुसार यह एसयूवी ब्लू एलिओस की शैड से लैस है। नीला रंग रोहित का पसंदीदा रंग है। उन्होंने अपनी नई कार में कुछ नए फीचर्स भी जुड़वाए हैं। इसमें स्पोर्टिवो लेदर इंटीरियर, 22 इंच की डायमंड रिम्स कट शामिल हैं। रोहित शर्मा ने अपने हिसाब से गाड़ी का इंटीरियर करवाया है। जिसमें रेड-ब्लैक केबिन और डैशबोर्ड है।