सरगुजाछत्तीसगढसीतापुर

नेशनल हाईवे गड्ढों में गुम,हो रहा है सड़क दुर्घटना

सरगुजा,सीतापुर,न्यूज़ धमाका :- सरगुजा जिले के सीतापुर में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और देखरेख के अभाव में शहर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे गड्ढों में गुम हो गई है। इस पर सफर करना जान हथेली पर लेकर चलने जैसा है। इस दौरान अगर जरा भी चूक हुई तो यह राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।

सड़क की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रीय विधायक व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के कड़े तेवर के बाद भी अधिकारी पहल करने के बजाए चुप्पी साधे हुए हैं। इसे देख लगता है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। विदित हो कि बारिश के दिनों में शहर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे देखरेख और रखरखाव के अभाव में काफी जर्जर हो चुकी है।

देखा जाए तो बरसात की वजह से सोनतराई चौक से कसई ढोढ़ी तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में गुम हो गई हैं। सड़क पर निर्मित बड़े-बड़े गड्ढों ने नेशनल हाईवे को जानलेवा बना दिया है। इस पर सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस दौरान अगर जरा भी चूक हुई तो मामला जानलेवा साबित हो सकता है।

सड़क में निर्मित जानलेवा गड्ढों के कारण कुछ दिन पहले एक ऑटो रिक्शा हादसे का शिकार हो गया था। इस दौरान ऑटो हवा में कलाबाजियां खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई थी। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई थी, लेकिन उसका ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गनीमत रही की उस दौरान चालक के अलावा ऑटो में कोई सवारी नहीं थी, वरना ये हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!