भानुप्रतापपुरछत्तीसगढ

रेप केस : जवान दिन-रात देशी शराब के लिए भटकते रहते हैं , ग्रामीणों ने बताई बलात्कार की प्रमुख कारण

भानुप्रतापपुर न्यूज़ धमाका /// ग्राम भीरागांव में दो दिनों पूर्व नाबालिग से बलात्कार की घटना के बाद ग्रामीणों में, ग्राम भीरागांव में स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों के अनुशासनहीन रवैये और मनमानी के विरुद्ध खासा रोष व्याप्त है। इस कैम्प के आसपास स्थित तीन ग्राम पंचायतों भीरागांव, घोठिया तथा सोनेकन्हार के जनप्रतिनिधियों ने इस बाबत बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अमृत एक्का व एसडीओपी भानुप्रतापपुर सहित कई अधिकारी भी शामिल थे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीएएफ के जवान पूरी तरह अनुशासनहीन और उच्श्रृंखल हैं। जवान दिन-रात देशी शराब के लिए गांवों में भटकते रहते हैं तथा शराब पीकर नाजायज हरकतें करते हैं। जवान देर रात तक गांवों में किसी के भी घर में घुस जाते हैं। यही आचरण पिछले दिनों हुई बलात्कार की घटना का कारण है। यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो सभी ग्रामवासी कैम्प को हटाने के लिए आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने आपसी सामंजस्य बना कर चलने की बात कही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!