
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार तड़के सुबह करीब 5 बजे कबीर नगर क्षेत्र में पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने कॉलोनी में छापा मारा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में हेरोईन (चिट्टा) की तस्करी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं 20 से अधिक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
लगातार चल रही है ड्रग्स के खिलाफ मुहिम
रायपुर पुलिस हाल के दिनों में नशे के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है।
- रविवार (गंज थाना क्षेत्र): पुलिस ने होटल और क्लब में सप्लाई करने वाले 3 ड्रग पैडलर – हर्ष आहूजा, मोनु विश्नोई और दीप धनोरिया को पकड़ा।
- उनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 85,300 रुपए नगद और एक कार जब्त हुई।
- दो दिन पहले (कबीर नगर): पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोईन सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था।
- कार्रवाई में 273.19 ग्राम हेरोईन, 5 मोबाइल और दोपहिया वाहन बरामद हुए।
- नेटवर्क वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए संचालित होता था।
- मुख्य सप्लायर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान तेज़ किया गया है। स्थानीय नेटवर्क से लेकर बड़े सप्लायर तक सभी पर निगरानी रखी जा रही है।



