खेलदेश

जर्मनी प्री-क्वार्टर फाइनल में वियोन ली को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

रायपुर न्यूज़ धमाका /// भारतीय बैडमिंटन दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी की बैडमिंटन दिग्गज खिलाड़ी को सीधे सेटों में 21-12 और 21-18 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में आपनी जगह बनाई है।

शुरुआत से ही बनाया था जर्मनी पर दबाव वियोन ली सिंधू के सामने 37 मिनट ही टिक पाई और शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ी पिवी सिंधु ने वियोन ली के उपर दवाब बनाकर रखा था। वहीं, ली इस पूरे मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई। इस प्री-क्वार्टर मुकाबले के दौरान सिंधु हमेशा ही सामने वाले खिलाड़ी के खिलाफ हावी रहीं और आसानी से मुकाबले को जीत लिया। यह पहला मौका था, जब पीवी सिंधु और वियोन ली एक दूसरे के सामने खेली थी।

ऐसा रहा सिंधु का प्रदर्शन इस मुकाबले के पहले सेट में सिंधु ने लगातार 7 अंक लिए और 21-12 से आसान जीत दर्ज की। दूसरे गेम में भी सिंधु की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और शुरुआत में ही वियोन ली के खिलाफ 7-4 की बढ़त बना ली। इसके बाद वियोन ली मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई और सिंधु ने इस मैच को 21-18 से अपने नाम कर लिया। अब पीवी सिंधु का सामना अब दक्षिण कोरिया की सिम यूजीन से होगा।चिराग-सावित्क भी पहुंचे आगे सावित्क और चिराग की जोड़ी ने भी दूसरे दौर की बाधा को पार कर लिया है। दोनों ने दक्षिण कोरिया के कांग मिन्ह यूको व सेओ सेउंगजे की जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 19-21, 23-21 से हराकर अंतिम 8 में जगह बना ली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!