बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : सिम्स में महिला डॉक्टर से हाथापाई , गर्भवती महिला और उसकी ननद ने मरोड़ दिया हाथ , लगाया गलत दवाई देने का आरोप

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के सिम्स में तिफरा निवासी 20 वर्षीय प्रीति टंडन 8 माह से गर्भवती है। गुरुवार की सुबह प्रीति अपनी ननद अंजू टंडन के साथ जांच कराने पहुंची थी। यहां स्त्री रोग विभाग में डॉक्टर निशा पैकरा बैठी थी। अंजू ने अपनी भाभी की तबीयत लगातार खराब रहने की जानकारी दी।

उनका CIMS में ही उपचार चल रहा है। इस पर डॉ. निशा ने उन्हें सोनोग्राफी कराने की सलाह दी और रिपोर्ट देखकर जांच करने की बात कही। उन्होंने बताया कि CIMS में सोनोग्राफी मशीन खराब है। लिहाजा, यहां सोनोग्राफी नहीं हो पाएगा। इस पर अंजू अपनी भाभी प्रीति को लेकर अस्पताल के बाहर निजी सेंटर में सोनोग्राफी जांच के लिए चली गई। जांच के बाद उन्हें बताया गया कि गर्भ में पानी कम है। उन्हें यह भी बताया गया कि लगातार दवाइयां लेने का असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

अंजू टंडन सोनोग्राफी रिपोर्ट के साथ अपनी भाभी को लेकर दोबारा CIMS पहुंची। इस दौरान डॉक्टर दूसरे काम में व्यस्त थीं और उनकी बातों को सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई और विवाद हो गया। डॉक्टर निशा पैकरा ने आरोप लगाया कि जब से गर्भवती हुई है, तब से वह सिम्स में लगातार उपचार करा रही हैं।

उनका आरोप है कि एक भी सही ढंग से नहीं किया गया है। यहां तक कि कई बार सोनोग्राफी लिखा गया है। लेकिन एक बार भी सोनोग्राफी अस्पताल में नहीं की गई। प्रीति ने डॉक्टर पर मनमानी करने व गलत उपचार करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली TI शीतल सिदार ने बताया महिला डॉक्टर के साथ ही गर्भवती महिला ने भी विवाद व हाथापाई करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने दुर्व्यवहार करने की बात कही है। जबिक, गर्भवती महिला ने उपचार नहीं करने व गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। दोनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!