बिलासपुरछत्तीसगढ

100 किलो सफेद चंदन की लकड़ी जब्त, फरार तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी करते हुए 100 किलो सफेद चंदन जब्त किया गया है। लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए। लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ : व्यवसायी को जान से मारने की धमकी , जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड में दो बोरियों में कुछ भारी समान लेकर खड़े हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची दोनों युवक ने जैसी ही पुलिस की गाड़ी देखी बोरी को छोड़कर वहां से रफूचक्कर हो गए।

पुलिस की टीम ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया गया। लेकिन, दोनों भाग निकले। इधर, पुलिस ने बोरी को खोल कर तलाशी ली, तब उसमें से चंदन की खुशबूदार लकड़ी मिली। जिसे पुलिस ने तौलाया तब 100 से अधिक किलो वजनी सफेद चंदन निकला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

रतनपुर में चंदन की लकड़ी नहीं मिलती। गौरेला, अमरकंटक और कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ो की उपज होती है।पुलिस को शक है कि तस्कर गौरेला या अमरकंटक तरफ से चंदन की लकड़ी लेकर आए होंगे और उसे बस में लेकर उत्तर प्रदेश जाने की फिराक में रहे होंगे।

वही बताया जा रहा है कि चंदन की लकड़ी की खपत कानपुर और कन्नौज में ज्यादा होती है। ऐसे में आशंका है कि तस्करी करने वाले युवक चंदन की लकड़ियों को बस में लेकर उत्तर प्रदेश जाने वाले थे। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना से लड़की जब्त कर ली है, साथ ही फारार तस्करों की तलाश चल रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!