
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने जा रही है। विष्णुदेव साय कैबिनेट की मंजूरी के बाद गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुलिस कमिश्नर सिस्टम का ढांचा
- रायपुर में अभी तक आईजी और एसएसपी मिलकर लॉ एंड ऑर्डर देखते थे।
- नया सिस्टम लागू होने के बाद 7 IPS अफसर रायपुर में तैनात होंगे।
- इनमें पुलिस कमिश्नर (CP) के अलावा ज्वाइंट CP, एडिशनल CP, 4 DCP और करीब दर्जन भर ACP शामिल होंगे।
- पुलिस कमिश्नर को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के अधिकार भी मिलेंगे, जिससे वे धरना, प्रदर्शन या हिंसक घटनाओं में तत्काल फैसला ले सकेंगे।
पुलिस कमिश्नर के प्रमुख अधिकार
- धरना, जुलूस और प्रदर्शन की अनुमति देने का अधिकार
- शस्त्र और बार का लाइसेंस जारी करने का अधिकार
- कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित निर्णय लेने का अधिकार
- आपात स्थितियों में कलेक्टर से आदेश लेने की आवश्यकता नहीं होगी
पृष्ठभूमि
- देश में पहले से ही महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, यूपी और एमपी जैसे राज्यों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है।
- रायपुर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए कैबिनेट ने इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है।
- संभावना है कि 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सिस्टम की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
