
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।
सीएम साय ने अपने X अकाउंट पर लिखा:
“मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सिर्फ पड़ोसी राज्य नहीं, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार हैं। आपदा की घड़ी में आपका सहयोग बस्तर के प्रभावित लोगों के लिए संबल साबित होगा।”
एमपी सरकार की मदद
- मध्यप्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ सीएम राहत कोष में भेजी।
- इसके अलावा राहत सामग्री से भरी ट्रेन भी बस्तर और दंतेवाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की जाएगी।
एमपी सीएम मोहन यादव का बयान
“अतिवृष्टि से छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और आसपास के इलाकों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा उत्तरदायित्व है। हमने आर्थिक सहायता और राहत सामग्री भेजने का फैसला लिया है।”
