बिहार

नवविवाहित दुल्हन के कमरे में शराब ढूंढने पहुंची पुलिस, सारा समान इधर-उधर किया, सास बेहोश

बिहार न्यूज़ धमाका // बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि प्रदेश में शराबबंदी का फैसला महिलाओं की मांगों के बाद लिया गया था। हालांकि अब राज्य पुलिस नवविवाहित दुल्हनों के कमरों में छापेमारी करती दिख रही है। ताजा मामला हाजीपुर शहर के हाथसरगंज मोहल्ले से सामने आया है। यहां रहने वाली सीला देवी के घर वैशाली पुलिस की टीम ने छापेमारी की। वह शादी के पांच दिन पहले ही आई बहु के बेडरूम में तोड़फोड़ की। दरअसल पुलिस उसके कमरे में शराब की बोतलें तलाश रही थीं।

नवविवाहित दु्ल्हन पूजा कुमारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि जब पुलिसकर्मियों की एक टीम आई, मैं बेडरूम में थी। कोई भी महिला पुलिस कर्मचारी नहीं थीं। पुलिसकर्मी कमरे में दाखिल हुए और सब कुछ खोजा। उन्होंने बिस्तर, अलमारी, सूटकेस और दराज सहित पूरे कमरे की तलाशी ली। पूजा ने कहा, ‘जब मैंने उनसे पूछा कि क्या ढूंढ रहे हैं, तो उन्होंने मुझे चुप रहने को कहा।’ काफी पूछने के बाद बताया कि वे कमरे में शराब की बोतल तलाश रहे हैं। इस शर्मनाक स्थिति को देखकर दुल्हे की मां बेहोश हो गई। नवविवाहित ने कहा कि मेरी सास के बेहोश होने के बावजूद पुलिस कर्मियों की अमानवीय हरकत जारी रही।

सीला देवी ने कहा कि रेड के बाद हम इलाके में शर्मनाक स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमारे परिवार के सदस्यों का शराब पीने का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं है। फिर भी पुलिस ने बिना किसी तलाशी वारंट के छापेमारी की। इस मामले पर वैशाली के एसएसपी मनीष कुमार ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें इस महीने की शुरुआत में भी बिहार पुलिस की टीम शराब की तलाश में पटना में दुल्हन के कमरे में दाखिल हुई थीं। तब राज्य पुलिस को अपनी कार्रवाई के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!