बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में सरपंच के घर के पास तलवार दिखाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरपंच को तलवार दिखा कर लोगों को डराने-धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, 23 जून की रात बेलगहना चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करवा में सरपंच के घर के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

जिसकी सूचना पर तत्काल बेलगहना चौकी पुलिस ग्राम करवा जाकर ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले व्यक्ति को पकड़ा लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सत्येंद्र वस्त्रकार निवासी गोकुल नगर आमेरी थाना सकरी को हिरासत में लिया गया। आरोपी सत्येंद्र के खिलाफ बेलगहना चौकी पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!