कोंडागांवक्राइम

विवाह का प्रलोभन देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल आरोपी दूसरी महिला को अपने घर ले आया और पीडिता से विवाह करने से इंकार कर जान से मारने की भी दी धमकी। पीडिता गर्भवती है।

कोण्डागांव जिले के थाना फरसगांव क्षेत्र में एक पीडित युवती ने षिकायत दर्ज करायी है कि आरोपी युवक द्वारा विवाह का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया गया।इसके बाद वह किसी दूसरी महिला को घर ला कर पत्नि की तरह से रखा हुआ है। आरोपी युवक ने पीडित युवती के साथ विवाह से इंकार करते हुये उसे जान से मारने की धमकी दी है।

आरोपी डायमंड पाण्डे गिरफ्तार – 19 अगस्त को फरसगांव क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया ने थाना में लिखित षिकायत की कि ग्राम सोनाबेड़ा डिंडापारा का डायमंड पांडे के द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2018 से अब तक लगातार शारीरिक शोषण किया गया। जिस कारण से पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी के द्वारा पीड़िता से शादी न कर दूसरी लड़की को अपने घर में अपनी पत्नी की तरह रखा है।
जान से मारने की दी धमकी – आरोपी द्वारा पीड़िता को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। प्रार्थीया के आवेदन पर प्रथम दृष्टया डायमंड पांडे के विरुद्ध अपराध धारा 366 376 (2)(ढ)506 भारतीय दंड विधान का अपराध कृत्य करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आरोपी डायमंड पांडे पिता सुबरन पांडे उम्र 25 वर्ष जाति कलार निवासी ग्राम सोनाबेडा डिंडापारा थाना फरसगांव को उसके घर ग्राम सोनाबेडा डिंडापारा से हिरासत में लिया गया।
आरोपी ने स्वीकार अपना जुर्म – पुलिस थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस पर वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात आरोपी को धारा 366 376 (2) (ढ) 506 भारतीय दंड विधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आज 20 अगस्त को माननीय कोंडागांव न्यायालय में पेश किया गया।
टीम में सामिल रहे ये – इस कार्य में फरसगांव निरीक्षक विनोद कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक रुकमणी मंडावी, आरक्षक कृष्ण कुमार साहू, सलीम तिग्गा, सहायक आरक्षक किरण नेताम शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!