छत्तीसगढबिलासपुर

महिला की चेन लूटकर भागने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार दोपहर को मैरिज पैलेस के सामने महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। अपने ममेरे भाई की शादी में आई महिला अपनी बच्ची को देखने बाहर निकली थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए और गले से मंगल सूत्र लूटकर भाग निकले।

लूट की यह घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। घटना सकरी थाने की है।

TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली नम्रता पाठक के पति रेलवे कर्मचारी हैं। उनकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के गोंदिया में है। रविवार को उनके ममेरे भाई की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम उसलापुर के गीता पैलेस में चल रहा था।

तभी उनकी चार साल की बेटी बाहर निकल गई। उसे देखने के लिए वह बाहर आई। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरा और गले से मंगलसूत्र लूट कर भाग गया। लूट की यह पूरी घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और CCTV से लुटेरों की पहचान की।

इस दौरान पता चला बाइक चलाने वाला युवक सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी का रहने वाला है। गांव में पूछताछ करने पर युवक की पहचान सन्नी चक्रवर्ती (31) के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अंबिकापुर जिले के सीतापुर के मालीपारा निवासी अपने साथी मानिक उर्फ संजय मानिकपुरी (35) के साथ लूट की वारदात को अंजाम देना बताया।

पुलिस ने दूसरे आरोपी संजय मानिकपुरी को भी पकड़ लिया। उनके पास से सोने की मंगलसूत्र बरामद किया गया। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए अंबिकापुर भागने की फिराक में थे। तभी ऐन वक्त पर पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!