छत्तीसगढ

आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- थाना खरोरा क्षेत्र अंतर्गत कल रात्रि लगभग 11:30 बजे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत आरक्षक कुलदीपक वर्मा को तिगड्डा चौक पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हाथ में लकड़ी लिए हुए घूमता दिखाई दिया,जिसे आरक्षक द्वारा कौन हो और यहां क्या कर रहे हो पूछने पर वह आरक्षक से बहस करने लग गया और अचानक से अपने पास रखें लकड़ी के बत्ते से आरक्षक के सिर पर वार कर दिया जिस पर से आरक्षक के सिर में चोट आई। आरक्षक के साथ ड्यूटी पर कार्यरत अन्य आरक्षक मोहनीश बघेल की सहायता से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी शराब पिया हुआ था। आरक्षक कुलदीपक वर्मा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा में इलाज कराया गया।

इस तरह शासकीय कार्य के दौरान आरक्षक पर हमला करने के फलस्वरुप आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/22 धारा 353, 307 भा.द.वि. दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
शरद सिन्हा पिता उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 खरोरा थाना खरोरा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!