
अहमदाबाद,न्यूज़ धमाका :-अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में करीब 14 साल बाद सजा का ऐलान कर दिया है। गुजरात की विशेष अदालत ने 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। कुल 49 दोषी थे। शेष 11 को उम्र कैद सुनाई गई है। कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक साथ 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इससे पहले राजीव गांधी की हत्या के मामले में 26 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। पिछली सुनवाई में 49 आरोपियों को दोषी पाया गया था, जबकि 28 अन्य बरी कर दिए गए थे। 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद शहर एक के बाद एक हुए बम धमाकों से दहल गया था। इन हमलों में 56 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे। इस्लामी आतंकवादी समूह हरकत-उल-जिहांद-अल-इस्लाम ने हमले की जिम्मेदारी का दावा किया था। 70 मिनट की अवधि में शहर भर में 21 बम विस्फोट किए गए थे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल को टारगेट किया गया था।
इस हमले को कथित रूप से गोधरा में हुए दंगों के लिए बदला लेने के लिए किया गया था। गुजरात पुलिस ने 85 लोगों को गिरफ्तार किया था, हालांकि केस 78 व्यक्तियों के खिलाफ शुरू हुआ। तेरह साल चले केस के बाद पिछले हफ्ते अदालत ने फैसला सुनाया था।