गुजरात

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से बड़ा हादसा:-पीएम मोदी ने जताया दुख, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

अहमदाबाद,न्यूज धमाका:- देश आज यानी कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है. 2014 से लगातार इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती पर ही ये दिवस मनाया जाता है।

इस साल भी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस परेड में हिस्सा लिया है. इस परेड में बीएसफ के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और त्रिपुरा की स्टेट पुलिस फोर्स ने भी हिस्सा लिया है।

इस कार्यक्रम की खासियत आदिवासी बच्चों का बैंड रहने वाला है जो पहले अंबाजी मंदिर के बाहर भीख मांगा करता था. जब पिछले महीने में पीएम मोदी भी अंबाजी आए थे, उन्होंने इन बच्चों से बात भी की थी और इन्हें प्रोत्साहित भी किया था।

अब उन्हीं बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पीएम के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया इसके अलावा इस परेड में NCC भी ‘हम एक हैं, हम श्रेष्ठ हैं’ थीम पर एक प्रस्तुति दिखाई गई. इसके बाद पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया. उन्होंने सबसे पहले मोरबी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मैं यहां मौजूद जरूर हूं, लेकिन मेरा मन मोरबी में है, मेरी करुणा उन लोगों के साथ है. मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!