
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर लगभग 300 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।गुरुवार को दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। अलग-अलग समय में दोनों तस्करों के पास से बरामद किए गए गांजा की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर तारापुर गांव के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाया था।
पुलिस को सूचना मिली थी 2 तस्कर बोलेरो और एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करने वाले हैं। आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस बीच ओडिशा की तरफ से एक बोलेरो वाहन आई। जवानों ने बोलेरो की तलाशी ली जिसमें से लगभग 5.75 लाख रुपए का 115 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद जवानों ने तस्कर देवेंद्र खिलो (24) को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एक ट्रक आई जिसकी तलाशी ली गई। ट्रक में सामानों के बीच तस्कर ने 185 किलो गांजा छिपा कर रखा हुआ था। ट्रक से बरामद किए गए गांजा की कीमत लगभग 9.25 लाख रुपए बताई जा रही है जिसे जवानों ने बरामद कर लिया।
