
बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के बगाड़ी गांव में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजपुर पुलिस ने युवक के हत्या के आरोप में 2 बहनों को गिरफ्तार किया है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते दोनों बहनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था।दोनों बहनों ने युवक की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। बहरहाल पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है

