
जामुल न्यूज़ धमाका /// नगर पालिका को आज नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलने वाला है। यहां दो निर्दलीय के समर्थन के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत में है। जामुल में ईश्वर ठाकुर बीजेपी से अध्यक्ष प्रत्याशी है। वही सीमा यादव उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी है।

कांग्रेस से अध्यक्ष के लिए सरोजनी चन्द्राकर उपाध्यक्ष के लिए सुनीता चननेवार प्रत्याशी है। जोगी कांग्रेस से दुर्गा वैष्णव अध्यक्ष प्रत्याशी। वही भाजपा के ईश्वर ठाकुर का इस बार अध्यक्ष बनना तय बताया जा रहा है। वही उपाध्यक्ष के लिए सीमा यादव का नाम तय है।
