छतीसगढ़बिलासपुर

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश: 17 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.13 लाख कैश और ताश की गड्डी जब्त

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरताल में चल रहे खुलेआम जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक गुप्त सूचना के आधार पर कोनी थाना और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 17 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,13,000 नकद और 52 पत्तों की ताश जब्त की है।

खुले मैदान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने की घेराबंदी

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल के एक कृषि प्लॉट में कुछ लोग खुले मैदान में बैठकर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी और सीपत पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मौके से बड़ी रकम और ताश जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹1,13,000 नकद, और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. रामभजन साहू – अशोक विहार
  2. लाला राम साहू – लिंगियाडीह
  3. दुर्गेश मानिकपुरी – सूर्या चौक
  4. डोमन राजपूत – रामायण चौक
  5. भागवत साहू – चिंगराजपारा
  6. बसंत राजपूत – चाटीडीह
  7. रामेश्वर वर्मा – अशोक नगर
  8. विनय शर्मा – जिरकोना
  9. मनोज सिंह – तेलीपारा
  10. गणेश वर्मा
  11. प्रतीक यादव
  12. उत्तम देवांगन
  13. लक्ष्मण साहू
  14. विजेन्द्र मिश्रा
  15. अनिवेश रजक
    (बाकी दो नामों की पुष्टि अभी प्रक्रिया में है)

कड़ी निगरानी जारी

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुए और सट्टा जैसे गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अड्डों पर नियमित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!