छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: हटरी बाजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा पट्टी के साथ 13 सटोरिए गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा हटरी बाजार और पोलसायपारा इलाके में की गई।

घेराबंदी कर पकड़े सटोरिए

4 जुलाई को थाना प्रभारी ममता अली शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने हटरी बाजार में घेराबंदी कर 10 सटोरियों को रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया। वहीं पोलसायपारा में भी कार्रवाई के दौरान तीन सटोरिए मौके पर पकड़े गए, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹21,000 नगद, मोबाइल और सट्टा सामग्री जब्त की। आरोपियों पर जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. मो. नसीर (53) – हटरी बाजार
  2. मो. हनीफ (62) – पांच बिल्डिंग
  3. सुरेश साहू (45) – पटेल चौक
  4. शफी अख्तर (55) – हटरी बाजार
  5. गौतम यादव (60) – डिपरापारा
  6. सुनील राव (47) – तकियापारा
  7. संजीव सोनी (40) – इंदिरा कॉलोनी
  8. शशि सेंदरे (50) – पोटिया रोड
  9. नाज बेगम (56) – लुचकीपारा
  10. ज्योति राव (40) – तकियापारा
  11. खिलेश्वर यादव (20) – कसारीडीह
  12. फिरोज अली (45) – तकियापारा
  13. मोह. जहीर (23) – पोलसायपारा

एसपी के निर्देश पर लगातार हो रही कार्रवाई

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध कारोबार, गुंडा तत्व और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!