छतीसगढ़दुर्ग

साइक्लिंग का जुनून : साइकिल चलाते दिल्ली से निकले रिटायर सूबेदार और उनके बेटे, कल दुर्ग में होगा भव्य स्वागत

दुर्ग न्यूज धमाका –  मन में जुनून सवार हो तो कठिन से कठिन कार्य के लक्ष्य को अपनी लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से प्राप्त किया जा सकता है। आर्मी से रिटायर हुए सूबेदार गेंद लाल साहू और उनके पुत्र हर्ष कुमार साहू ने साइक्लिंग करते हुए दिल्ली से दुर्ग वापस आने का निश्चय किया। वे कल दुर्ग पहुंच रहे हैं।

सुबेदार गेंद लाल साहू मूलतः ग्राम जोरातराई, थाना रनचिरई जिला बालोद तहसील गुंदरदेही के रहने वाले हैं। उसने 25 साल पहले 16 साल की उम्र में आर्मी ज्वाइन कर देश सेवा का निर्णय लिया और 30 अप्रैल 2024 को दिल्ली सेना हेडक्वार्टर से रिटायर हुए। अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई पूरी होने तक उसने दिल्ली में ही रहने का निर्णय लिया। बेटा हर्ष ने बारहवीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल रीवा से पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी किया। इस बीच उसने साइक्लिंग के अपने जुनून को पूरा करने के लिए लगातार अभ्यासी करते रहे और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

बाप बेटा दोनों सोमवार को साइक्लिंग करते हुए दुर्ग पहुंचेंगे। महाराजा चौक दुर्ग में दोनों का बाजे-गाजे के साथ स्वागत करने का निर्णय लिया गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!