बिलासपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इन रूट्स पर चलने वाली ट्रेने हुई रद्द, लिस्ट में कहीं आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं

बिलासपुर न्यूज़ धमाका //  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव और कलमना स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन में बिजली का काम किया जाएगा. इसके साथ ही भंडारा रोड स्टेशन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलोकिंग का काम भी 6 से 12 जनवरी तक किया जाएगा. वहीं, कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी.

बता दें कि नॉन इंटरलोकिंग का काम 6 से 12 जनवरी तक किया जाएगा. जिसके कारण 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

ये हैं रद्द होने वाली गाडियां

1. 7 से 11 जनवरी 2022 तक दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.

2. 7 से 11 जनवरी 2022 तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.

3. 7 से 11 जनवरी 2022 तक ईतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.

4. 7 से 11 जनवरी 2022 तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.

5. 6 से 10 जनवरी 2022 को गेवरा रोड से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 गेवरा रोड–इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

6. 7 से 11 जनवरी 2022 तक इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

7. 7 से 11 जनवरी 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

8. 7 से 11 जनवरी 2022 तक इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18240 इतवारी-गेवरा रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

बीच में नियंत्रित होने वाली गाड़ी

1. 8 जनवरी, 2022 को गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस को नागपुर और भंडारा रोड रेलवे स्टेशनों के बीच 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!