महासमुंदछत्तीसगढ

पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर उचित पहल करने का दिया आश्वासन

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- ग्राम पंचायत साराडीह के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर गांव में विकास कार्य को लेकर चर्चा की। साथ ही विभिन्न मांगों की ओर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

आज मंगलवार को ग्राम पंचायत के सरपंच साजन यादव, गौठान अध्यक्ष पवन चंद्राकर, राधे चंद्राकर, पंच सूरज गायकवाड़, संतोषी सुरेश कुर्रे, रामनारायण साहू, पुरुषोत्तम सिंग चौहान, भगवान चंद्राकर, शिवचरण निर्मलकर, सुशीला साहू, बेनु धीवर, गंगा धीवर, मनमत साहू, मीना निर्मलकर आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की।

इस दौरान गांव में विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गांव में मुख्य मार्ग से करण बघेल घर तक, बीजपारा जैतखाम से बजरंग बली मंदिर तक, साहूपारा में तेली तालाब से पुरानिक चंद्राकर घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रं दो व चार में सार्वजनिक रंगमंच निर्माण, मुक्तिधाम और बाजार वार्ड में बोर खनन, बड़े तालाब व तेली तालाब में अहाता निर्माण,

प्राथमिक शाला में सांस्कृतिक मंच निर्माण व वार्ड क्रं 9 शीतला मंदिर के पास व नेवरियापारा में शेड निर्माण कराए जाने ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!