
जम्मू-कश्मीर न्यूज़ धमाका /// पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दरअसल सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चांदगाम में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया है।




