
अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// गांधीनगर थाना अंतर्गत गोधनपुर इलाके में एक 55 वर्षीय व्यक्ति के रिवाल्वर और कारतूस लेकर घूमते रखने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।सूचना पर पुलिस की टीम ने गोधनपुर से राजेश जायसवाल निवासी बौरीपारा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अपने शर्ट के अंदर एक देसी रिवाल्वर रखा हुआ था और पेंट के पॉकेट में एक कारतूस भी पुलिस को बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया

