
रविवार को बाल दिवस के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस के द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद फुलोदेवी नेताम शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी ने की। विशेष अतिथि के तौर पर जिला विधिक परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी शामिल हुये। कोण्डागांव पुलिस के द्वारा हॉकी, तीरंदाजी, सिलम्बम, जूडो, एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रों को पुरस्कृत किया गया राज्य सभा सांसद फुलोदेवी नेताम ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि कोण्डागांव में पहली बार बाल दिवस पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित हुआं । पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएॅ दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया। जिला विधिक परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी के द्वारा चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर एवं बच्चों से संबंधित कानुनों के बारे में बताया गया। सभी बच्चें पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से उत्साहित एवं प्रसन्न रहें।
300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा – कार्यक्रम में कोण्डागांव जिले से 300 से अधिक छात्र-छात्राएॅ शामिल हुए। हॉकी, तीरंदाजी, सिलम्बम, जूडो, एवं पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, एवं टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। राज्य सभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि कोण्डागांव में पहली बार बाल दिवस पर ऐसा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सांसद फूलो देवी व डीएसपी भुवनेष्वरी ने बताये अनुभव – राज्य सभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम ने बच्चों को बताया कि कैसे उन्होने अपने जीवन की कठिनाईयों को पार करते हुए आगे बढ़ी है,। बच्चों को गलत कामों से दुर रहने की सलाह दी। उप पुलिस अधीक्षक मुख्या श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा ने बच्चों को बताया कि कैसे उन्होने पढाई करके डीएसपी पद प्राप्त किया एवं पुलिस की कार्यप्रणाली से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों को कैरियर के संबंध में जागरूक किया गया।
बच्चों को बताया बाल कानूनों के बारें – जिला विधिक परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी के द्वारा चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर एवं बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में बताया गया। सभी बच्चें पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आये। मौजूद रहे ये – कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक नक्स. ऑप्स शोभराज अग्रवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मणीशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्या श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी निमितेश सिंह परिहार आदि उपस्थित रहें।
