बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर के कृषि महाविद्यालय में अक्ती पर्व के अवसर पर माटी पूजा महा अभियान की शुरुआत की

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-जिले के बैरिस्टर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय में अक्ती पर्व के अवसर पर माटी पूजा महा अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर माटी पूजन के जरिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने परंपरागत खेती से धरती को बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा गया। संदेश के जरिये किसानों को परंपरागत खेती को बढ़ावा दिए जाने और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हमारे जीवन का मूल यहाँ की माटी है। हमें इसे हमेशा जीवंत मानते हुए इसका आदर सम्मान करना चाहिए। इस महा अभियान के माध्यम से रासायनिक खादों और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गोमूत्र के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा खेती को लगातार आधुनिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में काफी समृद्धि आयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनंद मिश्रा ने कहा कि खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए इस दिशा हो रहे बदलावों की जानकारी और समझ होना भी जरूरी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!