मनोरंजन

20 साल में पहली बार ये अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल स्पीच में कहा ,अल्लू अर्जुन जाहिर की खुशी

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर है। अल्लू अर्जुन का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। अल्लू अर्जुन को हाल हाल ही में बेस्ट एक्टर का खिताब मिला था और अब एक्टर को एक और बड़ा सम्मान मिला है जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। अल्लू अर्जुन के पोस्ट को देखने के बाद फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं हैं और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं और उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं।

‘पुष्पा’ को मिला ये खिताब

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने हाथों में अवॉर्ड ले रखा है और इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है। अल्लू अर्जन ने फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन में लिखा कि, ‘इंडियन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड’ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। अल्लू अर्जुन के इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दे रहे हैं।

‘फैंस को एक्टर पर गर्व’

अल्लू अर्जुन ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनके काफी सारे अवॉर्ड नजर आ रहे हैं। इन दोनों पोस्ट पर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। कोई अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर कह रहा है तो कोई उनको अपना बड़ा फैन बता रहा है। ऐसे हजारों यूजर्स है जो उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने उनका डायलॉग भी कमेंट में लिखा कि, ‘झुकेगा नहीं।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘पुष्पा’ लिखा और कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी शेयर की।

यहाँ पढ़िए :- केजीएफ स्टार यश की वर्ल्ड के नंबर-1 रेसर लुइस हैमिल्टन से मुलाकात, दिखा रॉकी भाई का जलवा

इस फिल्म में आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की बात करें तो वो फिल्म ‘पुष्पा’ में नजर आए थे जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई। अल्लू अर्जुन की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद वो एक बड़े स्टार बनकर उभरे और उनका स्वैग इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। वहीं वो फिल्म ‘पुष्पा’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे जिसे लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ है और उन्हें एक बार फिर फैंस पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!