छतीसगढ़सरगुजा

बारात जा रही ओमनी कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच लोग घायल

सूरजपुर न्यूज धमाका – जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्थित पासन नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब एक ओमनी कार बारात लेकर रुनियाडिह से कुंवरपुर की ओर जा रही थी.

जानकारी के अनुसार, ओमनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!