रायपुरछत्तीसगढशिक्षा

अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब हर रोज होगा गांधी जी के 2 भजन

Story Highlights
  • छत्तीसगढ़ के स्कूलों अब हर रोज रघुपति राघव और वैष्णव जन भजन गूंजेगा, प्रदेशभर के बच्चों में राष्ट्रीय एकता व समरसता की भावना को मजबूत करने राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है। दीपावली के बाद स्कूल शुरू होते ही नियमित रूप से इन भजनों का गायन किया जाएगा।

रायपुर न्यूज़ धमाका ///राज्य के बच्चों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधीजी के विचारों से संस्कारित करने के लिए उनके दो प्रिय भजनों रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए भजन का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में कराए जाने का फैसला लिया है। इस सोच के पीछे सीएम बघेल की मंशा है कि राज्य के बच्चों में सामाजिक एकता और समरसता की भावना को मजबूत किया जा सके, और बच्चे गांधी जी के आदर्शों पर चलकर अपने अंदर अहिंसा भावना को प्रबल बना सकें, अभाव ग्रस्त, पीड़ितों, दीन-दुखियों की पीड़ा को महसूस कर उनकी हर संभव सहायता करे। कांग्रेस ने सीएम के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए इसका स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से आने वाली पीढ़ी आध्यात्मिक रूप से बापू से और उनके आदर्शों से नजदीक से जुड़ पाएग। बच्चे बापू के सत्य अहिंसा और शांति और सद्भाव के गांधी जी मार्ग पर चलने को प्रेरित होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!