उत्तर प्रदेश

महंगाई की मार से नही बचा कोई; बनारसी साड़ी पर 25 फीसदी तक दाम बढ़ाने की आई नौबत

बनारस न्यूज धमाका। दरअसल, वाराणसी के नाटी इमली के बुनकर कॉलोनी में बुनकर महापंचायत हुई. इसमें बुनकरों ने मजदूरी में 20% तो स्थानीय और घरेलू बाजार में बनारसी साड़ी और वस्त्रो की कीमतों में २५ फीसदी राशी बढाने का निर्णय लिया गया है

यह महापंचायत वाराणसी के नाटी इमली के बुनकर कॉलोनी के बाकराबाद मैदान में मुत्ताहिदा बुनकर बिरादराना तंजीम बनारस ने संपन्न कराया. महापंचायत को सफल बनाने आज सभी कारखाने बंद रखे गये .

एक साथ यह फैसला लिया. इस दौरान बुनकर तंजीम चौदहो के सरदार मकबूल हसन साहब ने बताया कि हमारे बुनकरों भाईयों के आगे रोजी-रोटी का मसला आ चुका है। सभी चीजों में मंहगाई होने से इस कार्य में कार्यरत परिवारों को जीने खाने के लाले पड गये है।
जब डीजल पेट्रोल से लेकर सब्जी भाजी तक के दाम बढ गये है तो बनारसी साडी बनाने वालो को भी अपना परिवार चलाना है। ऐसे में बनारसी साडी के दामों में भी बढोतरी किया जाना उचित होगा। जिससे इस ध्ंाधे से जुडे लोग भी अपनी आजीविका चला सकें।.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!