छतीसगढ़रायपुर

कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे NHM कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं रहेगी ठप

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी। NHM कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई निर्णय नहीं होने के कारण उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

ये है मुख्य मांगें

  • एनएचएम कर्मचारियों का संविलियन/स्थायीकरण: कर्मचारियों को स्थायी करना।
  • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना: सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक अलग कैडर बनाना।
  • ग्रेड पे का निर्धारण: कर्मचारियों के लिए ग्रेड पे तय करना।
  • लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि: कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करना।
  • नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण: भर्ती में आरक्षण देना।
  • अनुकम्पा नियुक्ति: दिवंगत कर्मचारियों के परिवार वालों को नौकरी देना।
  • मेडिकल एवं अन्य अवकाश: कर्मचारियों को मेडिकल और अन्य अवकाश देना।
  • स्थानांतरण नीति: कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए नीति बनाना।
  • न्यूनतम 10 लाख कैशलेस चिकित्सा बीमा: कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा बीमा देना।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!