बिलासपुरछत्तीसगढ

फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सकरी क्षेत्र के सागर में नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच ससुराल वालों ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। लेकिन पुलिस को इस संबंध में सूचना नहीं दी।सकरी क्षेत्र के सागर में रहने वाली अर्चना पांडेय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उनके पति धनंजय समेत परिवार के सदस्य दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार गए थे। बाजार से वापस आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। परिवार वालों ने शव फंदे से उतार लिया। इसके बाद मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई। मायके वालों ने आकर अपनी बेटी की मौत के संबंध में जानकारी ली।मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस स्वजन और मायके वालों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!