मनोरंजन

नेटफ्लिक्स कंपनी को बीते 100 दिन में लगा बड़ा झटका,शेयरों ने अपने मूल्य का एक चौथाई खो दिया हिस्सा

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- नेटफ्लिक्स कंपनी को बीते 100 दिन में बड़ा झटका लगा है। नेत्फ्लिक्स द्वारा इस साल की पहली तिमाही में अपने ग्राहक रैंक में कमी का खुलासा करने के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयरों ने अपने मूल्य का एक चौथाई हिस्सा खो दिया।

बता दें कि बीते 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब प्रमुख स्ट्रीमिंग टेलीविजन सेवा नेत्फ्लिक्स ने बड़ी संख्या में अपने यूजर्स को खो दिया है। मंगलवार को जारी तिमाही आय रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान कंपनी के ग्राहक आधार में दो लाख ग्राहकों की गिरावट आई है।

Netflix ने गिरावट की बताई ये वजह

नेत्फिल्क्स ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस में अपनी सेवा के निलंबन के लिए तिमाही-दर-तिमाही Erozen को दोषी माना है। नेत्फ्लिक्स ने इस साल की पहली तिमाही को 221.6 मिलियन ग्राहकों के साथ दर्ज किया है, जो बीते साल की आखिरी तिमाही से थोड़ा कम है।

Netflix के शेयरों में लगातार गिरावट

सिलिकॉन वैली टेक फर्म Netflix ने हाल ही में समाप्त तिमाही में 1.6 बिलियन डॉलर की शुद्ध आय दर्शायी है, वहीं बीते 1 साल पहले इसी अवधि में यह 1.7 बिलियन डॉलर थी। कमाई के आंकड़े जारी होने के बाद मार्केट ट्रेडिंग में Netflix के शेयर करीब 25 फीसदी गिरकर 262 डॉलर पर आ गए।

नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी है कि ‘हम उतनी तेजी से राजस्व नहीं बढ़ा रहे हैं, जितना हम चाहेंगे। 2020 में कोरोना महामारी आने के बाद हमें काफी फायदा हुआ लेकिन 2021 में ज्यादा फायदा नहीं मिला। Netflix को अनुमान जताया है कि करीब 222 मिलियन परिवार लाइव स्ट्रिमिंग के सेवा के लिए भुगतान कर रहे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!