देश

नेपाल ने हांगकांग समेत नौ देशों के प्रवेश करने पर लगा दिया हैं प्रतिबंध,

नेपाल न्यूज़ धमाका // ओमिक्रोन कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मद्देनजर नेपाल सरकार ने हांगकांग समेत 9 देशों के प्रवेश पर प्रतिबंध आज (शुक्रवार) से लागू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को हुए मंत्रिपरिषद की एक बैठक में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक, मलावी और हांगकांग से आने और जाने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया हैं

सरकार के आदेश के बाद हांगकांग समेत नौ देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से अपने खर्चे पर सात दिन के लिए होटल में क्वारंटाइन में रहना होगा। उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि जो यात्री पिछले तीन हफ्तों में इन नौ देशों में से किसी एक में गए हैं, उन्हें भी हिमालयी राष्ट्र (नेपाल) में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदिंद्रमणि पोखरेल के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हैं।

नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को कहा था कि कहा कि उन नौ देशों से नेपाल आने वाले यात्रियों को आज मध्यरात्रि से नेपाल आने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सरकार ने हाल के दिनों में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति सावधानी बरतने के लिए ऐसा निर्णय लिया है। इसी तरह, सरकार ने उन देशों से आने वाले विदेशियों को आगमन पर वीजा जारी नहीं करने का फैसला किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!