महासमुंदछत्तीसगढ

20 रुपए के बीड़ी उधार के लिए मर्डर, गुस्साए य़ुवक ने महिला को उतारा मौक के घाट

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// सरायपाली एसडीओपी विकास पाटिल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 10 अक्टूबर को ग्राम अजगर खार में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए बसना थाना प्रभारी और उनके द्वारा टीम बनाकर मामले की विवेचना शुरू की गई।  इस बीच थाना बसना के प्रभारी भंवरपुर चौकी प्रभारी तथा साइबर सेल की टीम सहित डाग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर भेजकर मामले में आरोपी की पतासाजी करने भेजा गया था, जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ तथा सूचना के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। पूछताछ करने पर सूत्रों से पता चला कि पीड़िता के घर के आसपास कुछ लोग घूम रहे थे तथा दुकान में कुछ सामान लेने आए थे, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई जिसमें करीबन एक गांव का ही रहने वाला युवक दिनेश यादव को घर से डरे सहमे हुए बाहर निकलते देखना बताया गया। पूछताछ करने पर दिनेश ने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया और अपराध करना कबूल कर लिया।

जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगर खार में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। वारदात को अंजाम देने वाले गांव के ही एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का मृतिका महिला की 20 रुपए की बीड़ी की पुरानी उधारी को लेकर विवाद हुआ था, इसी से गुस्से में आकर युवक ने हत्या की थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!