मंदसौरमध्यप्रदेश

MP : युवक ने विडियो बनाकर युवती के परिजनों पर दुष्कर्म केस में फंसाने का लगाया आरोप, फिर कर ली आत्महत्या , देखें विडियो

मंदसौर न्यूज़ धमाका /// शहर के एक  युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो भी बनाया था। मृतक सुनील पाटीदार का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने पिछले साल 25 सितंबर 2020 को मृतक सुनील पाटीदार के साथ मारपीट की थी। आत्महत्या से एक दिन पूर्व 24 अक्टूबर को भी मृतक सुनील के साथ लड़की के रिश्तेदारों ने मारपीट कर रेप के केस में फंसाने की धमकी दी थी।

इसी से आहत होकर 25 अक्टूबर को युवक ने आत्महत्या कर ली थी।जिसमे मृतक युवक वीडियो में लड़की के परिजनों पर बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा रहा है। आत्महत्या से पहले युवक ने यह वीडियो अपने मित्रों और परिजनों को भी भेजा था।मन्दसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र के सादलपुर गांव में 25 अक्टूबर को एक युवक ने प्रेम- प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पहले युवक ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें मृतक सुनील ने प्रेमिका कें परिजनो द्वारा बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।आत्महत्या के इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!