भोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर सेमरा में शनिवार सुबह तीसरी मंजिल से गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। वह अपने पापा को बाय-बाय करने पांच साल के भाई के साथ तीसरी मंजिल की रेलिंग के पास आया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा नगर सेमरा निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। वह किराये के मकान में पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ रहते हैं। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब दस बजे राजेन्द्र विश्वकर्मा काम पर जाने के लिए घर से निकले। इस बीच डेढ़ साल का बेटा बिहान विश्वकर्मा अपने भाई के साथ तीसरी मंजिल की छत की रैलिंग तक पहुंच गया।
दोनों पिता को रेलिंग पर चढ़कर बाय-बाय कर रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ा और बिहान नीचे गिर गया। करीब तीन फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण बिहान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में बिहान को मृत घोषित कर दिया।