Uncategorized

पीपलखूंटा स्कूल में 4 सितंबर को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में छिपकली पाए जाने से 25 से ज्यादा बच्चे बीमार, दो की हालत गंभीर,प्रधान पाठक को DEO ने किया निलंबित,मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिला समूह के खिलाफ होगी FIR दर्ज

गरियाबंद न्यूज़ धमाका – मैनपुर के पीपलखूंटा स्कूल में 4 सितंबर को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में छिपकली पाए जाने से 25 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए स्कूल का मध्याहन भोजन तैयार करने वाली जय दुर्गा समूह को अब भोजन संचालन से हटा दिया गया है और इसके सभी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा स्कूल के प्रधान पाठक संतोष जगत को निलंबित कर दिया गया है।

डीईओ आनंद सारस्वत ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भोजन को चखने की प्रक्रिया और पंजीकरण की व्यवस्था की कमी पाई गई। इसके चलते प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक संतोष जगत को निलंबित कर दिया गया है। मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक लैबानो खरसैल के निलंबन के लिए सहायक संचालक को प्रस्ताव भेजा गया है।

गौरतलब है कि इस घटना के सामने आने के बाद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने तुरंत जांच आदेश जारी किया था। जिले में एमडीएम संचालन में लापरवाही पर यह पहला मामला है, जहां प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!