छत्तीसगढकोंडागांव

विधायक प्रतिनिधि गजेन्द्र राठौर ने सड़क हादसे में घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल

मानवता की सेवा मानव जीवन का प्रथम उद्देश्य है। इसी बात को आज चरितार्थ किया है कोंडागांव विधानसभा विधायक मोहन मरकाम के विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर ने। प्रखंड माकड़ी अन्तर्गत ग्राम हाड़ीगांव के बीच दो मोटर सायकल की आपस मे जबरदस्त टक्कर हो गई। जहां जंगल होने के कारण आसपास कोई ग्रामीण या राहगीर मौजूद नहीं थे।

इसी बीच माकड़ी से अपने गृह ग्राम आ रहे गजेंद्र राठौर विधायक प्रतिनिधि एवं उनके साथियों ने दोनों बाइक सवारों को माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में परमेंद्र पटेल निवासी ग्राम करमरी को ज्यादा चोट आई है एवं दूसरे बाइक सवार को भी चोट लगी है। इस दौरान माकड़ी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी श्रीधरत ने भी पूरा सहयोग किया। जिससे सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवारों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!