Uncategorized

महिला हिंसा के विरोध में बनियांगाव में मितानिनों ने निकाली रैली, लगाये नारे

बनियागांव में मितानिनों के द्वारा गांव में महिला हिंसा रोको अभियान कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। और नारे लगाये गयें । साथ ही महिलाओं ने महिला हिंसा रोको अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगे से किसी भी महिलाओ को प्रताड़ित न किया जाए और महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोका जाना चाहिए। साथ मे मितानिन गांव के लोगो को मलेरिया बचाव के बारे में भी जागरूक करते नजर आये । महिला हिंसा को रोकने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो महिलाओं पर हिंसा आये दिन होता रहता है । आगे मितानिनों ने नारा लगाया महिला को जो मारेगा, वह जेल की हवा खायेगा । नारा के साथ रैली शुरू किया गया । आगे सभी मितानिनों ने कहा कि आगे से किसी भी महिला को हिंसा के चलते उन्हें प्रताड़ित नहीं किया जाए इसके लिए ठोस कदम उठाना चाहिए । रैली में उपस्थित मितानिनों शकुंतला, उर्मिला, सुशीला, बुधमनी, सुमित्रा, निलबती आदि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!